जौनपुर: हाईकोर्ट से रमाकांत यादव को बड़ी राहत, छात्र की मौत के मामले में आपराधिक कार्यवाही निरस्त
जौनपुर के कंचन बालिका इंटर कॉलेज के चर्चित छात्र आयुष कुमार सरोज की मौत के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है । कोर्ट ने मामले की बारीकी से जांच करने के बाद सबूतों के अभाव में रमाकांत यादव के खिलाफ चल रही सभी आपराधिक कार्यवाहियों और समन आदेश को पूरी तरह निरस्त कर दिया है । पूरी कानूनी रिपोर्ट और मामले की जानकारी के लिए देखें एमडीएमएन न्यूज़ की यह विशेष वीडियो।
जौनपुर से एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कंचन बालिका इंटर कॉलेज, बधवा बाजार के चर्चित मामले में रमाकांत यादव को बड़ी राहत दी है । यह पूरा मामला 9 सितंबर 2023 का है, जब कक्षा 10 के छात्र आयुष कुमार सरोज की स्कूल से घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी । इस मामले में दर्ज प्राथमिकी (FIR) और समन के आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी गई थी ।
माननीय न्यायमूर्ति संतोष राय ने गवाहों के बयान, घटनास्थल के नक्शे और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का बारीकी से निरीक्षण किया । अदालत ने पाया कि प्रथम दृष्टया छात्र के साइकिल से गिरने की संभावना थी और अपीलकर्ता के खिलाफ संलिप्तता के पर्याप्त साक्ष्य नहीं मिले । इन सभी कानूनी पहलुओं पर विचार करते हुए हाईकोर्ट ने समन आदेश को निरस्त कर दिया है और रमाकांत यादव के खिलाफ चल रही आपराधिक कार्यवाही को समाप्त कर दिया है । देखें एमडीएमएन न्यूज़ (MDMN News) की यह पूरी वीडियो रिपोर्ट ।
टिप्पणियाँ (0)
अभी कोई टिप्पणी नहीं। पहली टिप्पणी आप करें।